e-Magazine

शिमला : डॉ. सुनील ठाकुर को पुनः अभाविप प्रदेश अध्यक्ष की कमान, विशाल को मिला प्रदेश मन्त्री का दायित्व

छात्रशक्ति डेस्क

शिमला। डॉ. सुनील ठाकुर (हमीरपुर) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश के पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं वहीं विशाल वर्मा (ऊना) को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसकी घोषणा मंगलवार को चुनाव अधिकारी डॉ. नितिन व्यास ने अभाविप प्रदेश कार्यालय शिमला से की। दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा और दोनों पदाधिकारी मंडी में 22 नवम्बर को होने वाले 41वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

डॉ. सुनील ठाकुर मूलतः सरकाघाट, मण्डी के रहने वाले हैं। श्री ठाकुर का विद्यार्थी परिषद से सम्पर्क 1997 से है। इन्होंने विद्यार्थी जीवन से ही छात्र आन्दोलन में सकिय भूमिका निभाई है। इनकी पढाई कीट विज्ञान (P.HD) तक हुई है। School of Life Sciences, Central University Dharamshala में सह-प्राध्यापक एवं अधिष्ठाता के पद पर कार्यरत हैं। विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष हमीरपुर, जिला प्रमुख हमीरपुर, प्रांत उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदि दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। डॉ. सुनील सत्र (2020-21) के लिए पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

विशाल वर्मा मूलतः बंगाणा (ऊना) के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 से ये विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हैं। इनकी पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एलएलबी एवं दीन दयाल उपाध्याय में पीजी डिप्लोमा तक हुई है। पूर्व में श्री वर्मा बंगाणा महाविद्यालय में एससीए सह सचिव, ऊना जिला संयोजक, विश्वविद्यालय इकाई सह मंत्री, प्रांत सह मंत्री और विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। विशाल सत्र (2020-21) के लिए प्रांत मन्त्री निर्वाचित हुए हैं।

READ  Extend submission deadlines for PhD students in view of the pandemic : ABVP
×
shares