e-Magazine

बिलासपुर में होगा अभाविप, हिमाचल प्रदेश का 42 वां प्रांतीय अधिवेशन

छात्रशक्ति डेस्क

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश का 42 वां प्रांतीय अधिवेशन बिलासपुर में होगा, जो 10 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगा। अभाविप के द्वारा अधिवेशन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। रविवार को बिलासपुर में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री उतर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुनील ठाकुर, प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री, पूर्व प्रान्त अध्यक्ष प्रदीप कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने 42 वें प्रांतीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया।

इससे पूर्व 24 नवंबर को शिमला में  बिलासपुर में आयोजित हो रहे अभाविप हिमाचल प्रदेश के 42वें प्रांत अधिवेशन के लोगो का विमोचन प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ. सीमा , प्रांत मंत्री विशाल वर्मा , प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री, प्रांत सह-मंत्री विक्रांत व मोनिका राणा द्वारा किया गया था।

रिपोर्ट – अली जॉन सिंह/बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

READ  अभाविप की वैचारिक यात्रा एवं राष्ट्रनिर्माण में इसकी भूमिका
×
shares