e-Magazine

अभाविप ब्रज प्रांत की चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न

छात्रशक्ति डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत की चार दिवसीय प्रांत अभ्यास का आयोजन 1 से 4 जुलाई 2024 तक मंगलायन विश्वविद्यालय अलीगढ़ में किया गया। अभ्यास वर्ग में ब्रज प्रांत के सभी जिलों से आए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। वर्ग के प्रथम दिवस पर वर्ग का विधिवत शुभारंभ अभाविप के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ:सौरभ सेंगर, प्रांत मंत्री अंकित पटेल तथा प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रस्ताविकी सत्र में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ सौरभ सेंगर द्वारा संचालन समिति का परिचय हुआ।

वर्ग के प्रथम दिन दूसरे सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारणी के विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेंद्र सिंह ने ‘अभाविप इतिहास एवं विकास’ विषय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित किया उन्होने बताया कि राष्ट्र का नवनिर्माण नहीं अपनी मूल संस्कृति से भारत का पुनर्निर्माण करना ही अभाविप का लक्ष्य है। अभाविप ने अपने 75 वर्षो में सदेव छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों को सच्ची निष्ठा और पूर्ण ईमानदारी से किया है।

प्रांत अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस पर अभाविप के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री  मनोज नीखरा ने “अभाविप की सैद्धांतिक भूमिका” विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की विद्यार्थी परिषद ने सदा ही एक शैक्षिक परिवार की परिकल्पना की है और सदैव दलीय तथा सत्तावादी राजनीति से किसी प्रकार का कोई लेन देन न रखते हुए सदेव राष्ट्रहित के लिए खुद को समर्पित रखा है विद्यार्थियों को एक रचनात्मक दृष्टिकोण प्रदान कर उन्हे राष्ट्र के उत्थान के प्रति समर्पित करने का कार्य किया है। इसी कड़ी में वर्ग मे द्वितीय दिवस पर अभाविप ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने “अभाविप की कार्यपद्धती, सामूहिक एवं गटश:” विषय पर कार्यकर्ताओं को बताया की हमारी कार्यपद्धति की चार प्रमुख विशेषताएं है सामूहिकता,पारस्परिकता, अनौपचरिकता  एवं अनामिकता इसी भाव को हर कार्यकर्ता को मन में ढालना और हर कार्य के सम्पन्न होने के साथ ही साथ उनके विकास पर भी नजर रखना जिससे कार्यकर्ता की क्षमताओं को जानकर उन्हे और विकसित करा जा सके।

See also  गोरखपुर : डॉ. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अभाविप द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

अभ्यास वर्ग मे तीसरे दिन अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस.बालकृष्ण ने “कार्यकर्ता विकास एवं व्यवहार” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता एक क्रिस्टल वाटर की तरह है, विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता 75 वर्षो से समाज में जाकर समाज परिवर्तन का कार्य कर रहा है, कार्यकर्ता राष्ट्रीय संकल्प से कार्यकर्ता हैं जो एक फील है देश प्रथम मानकर अपना जीवन लगा देता है और संगठन, भाषा, परिवार, राजनीति आदि के लिए है संगठन का कार्यकर्ता सम्पूर्ण देश में विकास के कार्य कर रहा है।

अभ्यास वर्ग तीसरे दिन भाषण क्रमांक 1 में रा.स्व.संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र सिंह ने “समृद्ध भारत,विकसित भारत” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया की आज का युवा आज का नागरिक है और हम ये जानते हैं की विद्यार्थी परिषद का ध्येय भारत का पुनर्निर्माण करना है और उससे पुनः सोने की चिड़िया बनाना है और ये तभी संभव है जब हम सभी एक साथ अपने आप में आत्मनिर्भर होकर राष्ट्रवाद की भावना से एक साथ कार्यरत होंगे ।

अभ्यास वर्ग के चौथे दिन के भाषण क्रमांक 2 में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत ने “पंच परिवर्तन” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज के समय में समाज में आ रहे परिवर्तन के चलते हम भी कुछ बातें पर गौर नहीं करते जिसके कारण हम सभी अपने भारतीयता के मूल संस्कारों को खतरे में डालने हैं जैसे  सामाजिक समरसता का भाव पर्यावरण के प्रति हमारी जागरूकता एक नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और साथ ही अपने परिवार के वातावरण को अच्छा रखना ये सब आज के समय में हम कहीं न कहीं भूल चुके हैं लेकिन हम याद रखना होगा की मूल संस्कृति ही किसी भी देश की स्मृद्धि और उन्नति का कारण होती है। अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में कुछ नवीन घोषणाएं हुई साथ व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया गया ।

×
shares