e-Magazine

रांची : प्रो. नाथु गाड़ी प्रदेश अध्यक्ष एवं राजीव रंजन देव पांडेय बने अभाविप प्रदेश मंत्री

प्रो.नाथु गाड़ी, रांची एवं राजीव रंजन देव पाण्डेय पलामू , संगठन के क्रमश: प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के पद के लिए सत्र 2019 -2020 के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसकी घोषणा शनिवार को प्रदेश कार्यालय से एक बैठक  से की गई। अभाविप प्रदेश कार्यालय से निर्वाचन अधिकारी सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पंकज कुमार द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पद का कार्यकाल 1 वर्ष रहेगा। दोनों अधिकारी मेदिनीनगर पलामू 17 से 20 जनवरी 2020 में होने वाले 20वाँ प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

प्रो.नाथु गाड़ी जी मूलतः रांची झारखंड से हैं।आप राँची विश्वविद्यालय  के अंतर्गत mandar कॉलेज मंlडर में मानव विज्ञान विषय के व्याख्याता है।आपने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। वर्ष 2000 से परिषद के संपर्क में आए। वर्ष 2003 से परिषद में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।सत्र 2019-20 के लिए  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष पुनः बनाया गया हैं।  राजीव रंजन देव पाण्डेय मूलत: मेदिनीनगर पलामू से हैं। आपकी शिक्षा भौतिक विज्ञान से स्नातकोत्तर तक हुई है।आपका परिषद से संपर्क 2013 से आप पूर्व में मेदिनीनगर नगर मंत्री, जिला संयोजक, विश्वविद्यालय संयोजक का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वर्ष 2016 निलंबर पीतांबर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सत्र 2019 – 2020 के लिए उनकी घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रदेश मंत्री के रूप में की गई।

  • उक्त जानकारी अभाविप प्रदेश कार्यालय मंत्री गोपाल कृष्ण दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
READ  अभाविप दिल्ली की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय
×
shares