e-Magazine

अभाविप ने राउरकेला(ओडिशा) के बस्तियों में बांटे सैनिटरी पैड, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

छात्रशक्ति डेस्क

राउरकेला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं ने राउरकेला में कम पढ़े लिखे और कमजोर वर्ग की महिलाओं के बीच मासिक धर्म को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। आर्थिक रूप से पिछड़ी छात्राओं और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन निशुल्क दिए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति सजग रहने और महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिलाओं तथा छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करने हेतु बीते दिनों यह जागरूकता अभियान राउरकेला(ओडिशा) के मुंडारी और मिश्राखटाल बस्ती में चलाया गया। इस अभियान में अभाविप से जुड़ी छात्राओं ने सैनिटरी नैपकिन बांटा तथा इसके महत्व के विषय में जानकारी दी।

 

READ  Women excelling in numerous fields honored at ABVP's Swayamsiddha program
×
shares