e-Magazine

महिला सुरक्षा के मामले में महाराष्ट्र सरकार विफल, राज्य की स्थिति चिंताजनक – प्रेरणा पवार

छात्रशक्ति डेस्क

पुणे : महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों में रेप की 4 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से तीन अकेले पुणे के हैं और अब मुंबई के साकीनाका में एक 34 वर्षीय महिला को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया है। अभाविप कोंकण इस घटना की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने मांग की कि पुलिस मामले की जांच में तेजी लाए और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
“मुंबई के साकीनाका में एक 34 वर्षीय महिला पर किए गए क्रूर अत्याचार बेहद निंदनीय हैं। पुलिस को मामले की जल्द से जल्द जांच करनी चाहिए और आरोपी को फांसी की सजा देनी चाहिए। यह राय अभविप मुंबई महानगर मंत्री गौतमी अहिरराव ने व्यक्त की ।
अभाविप प्रदेश मंत्री प्रेरणा पवार ने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। महिला सुरक्षा के मामले में राज्य सरकार विफल रही है। फिलहाल राज्य के हालात बेहद चिंताजनक हैं और साकीनाका की घटना दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाती है। इस मामले में आरोपी को तुरंत ढूंढ़कर फांसी दी जानी चाहिए।

READ  ABVP’s HISTORIC STUDENTS’ RIGHT -RALLY IN TRIPURA
×
shares