e-Magazine

सदैव देश हित की बात करती है अभाविप : मनोज नीखरा

छात्रशक्ति डेस्क

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) ब्रज प्रांत के द्वारा आगरा महानगर में आयोजित छात्र नेता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव देश हित की बात करती है। परिषद के कार्यकर्ता देश हित के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि अभाविप ने क्या किया है उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि अभाविप ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रवाद की अलख जगाने का कार्य किया है और अभी यह प्रयास लगातार जारी है। परिषद ने अभी तक जो भी नारे दिए हैं, उनके साथ जीना सीखा है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता देश को सुरक्षित रखने के लिए सजग और तैयार है। छात्र नेता सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस के जुबली में किया गया था।

अभाविप, ब्रज के प्रांत संगठन मंत्री जयकरण सिंह ने कहा कि अभाविप जीवन की कमियों एवं त्रासदियों को परिमार्जित करने का सफल एवं सार्थक उपक्रम है। उन्होंने कहा कि  जब-जब राष्ट्र में नैतिक मूल्य धुंधला लगे हैं तब विद्यार्थी परिषद ने एक दीप जलाया। यह दीप मानव संस्कृति का आधार है और दीप का आधार है, नैतिक मूल्य ऐसी ही एक सार्थक यात्रा है विद्यार्थी परिषद।

अंतिम सत्र में अभाविप के चुनाव अधिकारी डॉ बलराम कांत ने संगठन के महानगर व आगरा विश्वविद्यालय के साथ कॉलेजों की कार्यकारिणी का गठन किया। आगरा कॉलेज के अध्यक्ष डॉ बीके अग्रवाल को पूर्व महानगर अध्यक्ष और कर्मवीर बघेल को महानगर मंत्री बनाया गया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष की जिम्मेवारी पुनीत कुमार को दी गई। इकाई मंत्री आर्य नौहवार को बनाया गया जबकि आगरा कॉलेज की कमान सुमित शर्मा और इकाई मंत्री कनक तो आरबीएस कॉलेज की दीपू बघेल और कॉलेज मंत्री राघव उपाध्याय को सौंपी गई। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री नितिन महेश्वरी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कुणाल दिवाकर प्रांत कार्यालय मंत्री रमन शर्मा प्रांत सेवा कार्य प्रमुख सौरव, प्रांत राष्ट्रीय कला मंच संयोजक प्रशांत यादव, प्रांत से छात्र प्रमुख आस्था शर्मा, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख चंद्रजीत यादव, प्रांत शोध कार्य प्रमुख मनमोहन सिंह समेंत अभाविप के सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

READ  The illegal detention of Dr. Subbiah Shanmugam is an act of vengeance of DMK Government : ABVP
×
shares