e-Magazine

पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं : अभाविप

छात्रशक्ति डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विविध क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले नागरिकों को बीते बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। अभाविप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि व्यापार, कला, चिकित्सा, सार्वजनिक क्षेत्र, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली पद्य पुरस्कारों से सम्मानित ये विभूतियां देश के लिए प्रेरणा हैं। अत्यंत सामान्य पृष्ठभूमि की, परंतु अतुलनीय व अभूतपूर्व कार्य करने वाली विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने से देश गौरवान्वित तथा प्रफुल्लित है।

पद्म पुरस्कार के चयन प्रक्रिया में सुधारात्मक बदलाव के बाद देश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में व्यापक बदलाव लाने की प्रक्रिया को मूर्त रूप दे रहे रत्नों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने से पद्म पुरस्कारों की गरिमा और भी अधिक बढ़ी है। भारत देश की विविधतापूर्ण संस्कृति के इन सुंदर पुष्पों की सुंगध से देश ऊर्जान्वित है।

विविध क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले पद्म पुरस्कारों से कल बुधवार सम्मानित हुईं विभूतियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने अभाविप के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

READ  ABVP submitted memorandum to the Executive Engineer of the PWD, to provide compensation to the girl
×
shares