e-Magazine

अभाविप राष्ट्रीय महामंत्री का पुणे पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

छात्रशक्ति डेस्क

राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में भाग लेने के लिए पुणे पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल का परिषद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अभाविप पुणे महानगर के कार्यकर्ताओं व‌ छात्रों ने बाईक रैली निकाल जोरो शोरों से अभाविप राष्ट्रीय महामंत्री  का स्वागत किया। बता दें कि 25 से 28 मई तक पुणे में अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक होनी है।

25 से 28 तक होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इसके पूर्व 22 मई से भी कुछ महत्वपूर्ण बैठकें यहां संपन्न होगी। इस बैठक में अभी से संपूर्ण भारत भर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख कार्यकर्ताओं का पुणे में आगमन हो रहा है। आज राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुल्क के आगमन पर छत्रपती शिवाजी नगर के रेलवे स्थानक पर महाराष्ट्र की संस्कृति अनुसार पारंपरिक तरीके से औक्षण कर उनका स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए अभाविप पुणे महानगर के कार्यकर्ताओने बाईक रैली का आयोजन किया था। यह रैली छत्रपती शिवाजी नगर से जंगली महाराज रास्ते पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, छत्रपती संभाजी महाराज, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर, ओर फिर महर्षि धोंडो केशव कर्वे जी के स्मृति को अभिवादन एवं पुष्प अर्पित कर मुख्य बैठक के स्थान पर यानी महर्षि कर्वे स्त्री शिक्षण संस्थान के प्रांगण में आ गयी। यहां इस रैली का समारोप हुआ।

READ  #DUSUElection2019 : दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर से लहराया भगवा
×
shares