e-Magazine

अभाविप की छात्र दैनंदिनी 2024 का हुआ विमोचन

छात्रशक्ति डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र दैनंदिनी (वार्षिक डायरी) 2024 का मंगलवार को विमोचन किया गया। अभाविप की वर्ष 2024 की विद्यार्थी डायरी के मुखपृष्ठ पर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल, आदित्य एल-1, ‘भारत’ शब्द को 18 भारतीय लिपियों में लिख भाषाई समृद्धता को स्थान,भारत मंडपम् , चन्द्रयान-3, युवाओं की सेवा व पर्यावरण क्षेत्र में प्रतिनिधि भूमिका, अभाविप की सेवा क्षेत्र गतिविधियां आदि के उल्लेख द्वारा न‌ए भारत की युवा आशाओं के स्वर को स्थान मिला है।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ‘अमृत महोत्सव वर्ष’ का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 7-10 दिसंबर 2023 आयोजित होगा। अभाविप के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से दस हज़ार से अधिक विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं, ताकि अधिवेशन को भव्य तथा सफल बनाया जा सके।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि अभाविप की नई छात्र दैनंदिनी में संगठनात्मक विषयों की संक्षिप्त जानकारी, त्योहारों का उल्लेख कैलेंडर इत्यादि की जानकारी के साथ भारतीय युवाओं की आकांक्षाओं तथा भारत की प्रगति को दर्शाया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र दैनंदिनी के विमोचन का अवसर प्रत्येक अभाविप कार्यकर्ता तथा विद्यार्थी के लिए विशेष है।

दैनंदिनी विमोचन के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. नागेश ठाकुर, अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री, डूसू सचिव अपराजिता, डूसू संयुक्त-सचिव  सचिन बैसला व अन्य छात्र नेता उपस्थित रहे।

READ  शिंज़ो आबे का निधन भारत-जापान मैत्री के लिये अपूरणीय क्षति: अभाविप
×
shares