e-Magazine

गोरखपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

छात्रशक्ति डेस्क

अभाविप गोरक्ष प्रांत द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के दीक्षा भवन में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय थे। अभाविप द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में शैक्षिक, सामाजिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1200 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुझे अभाविप का कार्यकर्ता होने पर गर्व की अनुभूति होती है। राष्ट्र पुनर्निर्माण और समाज निर्माण का दूसरा नाम अभाविप है, जो आज की युवा पीढ़ी में ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को प्रसारित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को ज्ञान, विज्ञान और संस्कार से जुड़ी होनी चाहिए अभाविप युवाओं में नेतृत्व करने क्षमता को विकसित करता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के प्रतीक है। गुरु बिना ज्ञान संभव नहीं है हमारे विद्यार्थी हमारी पहचान है। यूपी इंटर्नशिप के लाभ छात्रों को मिले यह हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से मेधाशक्ति को सम्मानित करने का प्रयास अत्यधिक प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष के रूप में उपस्थित शिक्षाविद ओम कृष्ण मिश्र ने कहा कि जब विदेशी आक्रांताओं के कारण यहा की जनता खुद को कमजोर समझ लिया था तब स्वामी विवेकानंद जी ने लोगो को राष्ट्र और समाज के प्रति जागृत करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन आप देश समाज के लिए जिम्मेदार हो जाते हैं उसी दिन से आप युवा हो जाते हैं।

READ  ऑक्सफोर्ड विवि छात्रसंघ अध्यक्षा की ‘साइबर बुलींग’ के दोषियों पर कार्रवाई में देरी निंदनीय: अभाविप

अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि अभाविप राष्ट्र सेवा ,समाज सेवा तथा मानव सेवा करने वाला विश्व का सबसे विराट छात्र संगठन है,अभाविप देश और समाज के प्रति युवाओं को जागरूक करने का कार्य करता है। चीन का युद्ध हो या पाकिस्तान का युद्ध हो अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया है।कार्यक्रम का आभार ज्ञापन अभाविप गोरखपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक शाही ने किया। इस अवसर पर अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. उमा श्रीवास्तव, डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. रुकमीणी चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह व सौम्या गुप्ता , अनुराग मिश्र, आकाश सिंह, विवेक सिंह, हर्षित मालवीय, किशन मिश्र, अनुभव शाही, शिवम पांडेय, आलोक गुप्ता,सागर केसरा, दीपक पांडेय, अमन सिंह, अभिषेक मौर्य, रवि गोस्वामी, सचिन गौंड सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

×
shares