e-Magazine

अभाविप की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई घोषित, प्रदीप मौर्य इकाई अध्यक्ष व अक्षय सिंह बने इकाई मंत्री

छात्रशक्ति डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई का पुनर्गठन लोक प्रशासन विभाग के सभागार में सम्पन्न हुआ।इकाई की निवर्तमान अध्यक्षा प्रियंका ठाकुर द्वारा इकाई भंग की घोषणा के उपरांत चुनाव अधिकारी डॉ.नीतू सिंह ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। नवीन इकाई के अध्यक्ष के रूप में शोध छात्र प्रदीप मौर्य एवं इकाई मंत्री के रूप में स्नातक के छात्र अक्षय प्रताप सिंह की घोषणा हुई। नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष प्रदीप मौर्य ने इकाई के अन्य सदस्यों की घोषणा की। इसके उपरांत इकाई मंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने आगामी वर्ष के लिए मनोवृत्त प्रस्तुत किया।

उपाध्यक्ष के रूप में विंध्यवासिनी शुक्ल, विदिशा सिंह, आकाश अवस्थी, शिवांगी त्रिवेदी, संदीप कुमार सिंह, प्रियेश शंकर मिश्रा, मनीष गहलोत एवं आकाश मिश्र, सहमंत्री के रूप में राहुल अग्रवाल, आकांक्षा सिंह, जय सिंह, शिवांशु पटेल, त्रयंबकेश्वर, सलोनी शुक्ला व रिशु चतुर्वेदी की घोषणा हुई। हर्ष को एस. एफ. डी. प्रमुख, अभिषेक मिश्र एवं प्रवीण को एस. एफ. डी. सह प्रमुख, अभिषेक अनंग को राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, आलोक मिश्र एवं तान्या सिंह को कला मंच सह प्रमुख का दायित्व प्राप्त हुआ।

एस. एफ. एस.  प्रमुख के रूप में शाश्वत सांकृत, सह प्रमुख के रूप में सुनिधि एवं जतिन, नलिनी प्रसाद को WOSY कार्य संयोजक, तल्हा हकीम एवं शिवानी यादव को WOSY कार्य सह संयोजक, मीडिया संयोजक के रूप में अर्पित कटियार, मीडिया सह संयोजक के रूप में अभिनव भास्कर एवं आयुष सिंह, सोशल मीडिया संयोजक देवेंद्र सिंह, दीपक कुमार व प्रियांशु पाठक को सोशल मीडिया सह संयोजक, हरीश मिश्र को खेल आयाम संयोजक, प्रीति सिंह व अभिन्न श्याम को खेल आयाम सह संयोजक, मृत्युंजय को स्वाध्याय मंडल संयोजक, चंद्रमौली एवं कशिश को स्वाध्याय मंडल सह संयोजक, परमजीत सिंह को शोध कार्य संयोजक, कृतिका सिंह को शोध कार्य सह संयोजक, असफिया, सिद्धांत सिंह, अदिति, तुषार, अपूर्वा, दीपाली, तश्मीत, अंजली, स्तुति, आभा ओझा, नीलाक्षी एवं वर्तिका तिवारी को कार्यकारणी सदस्य का दायित्व प्राप्त हुआ।

READ  अभाविप, हरियाणा ने 400 प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

सभी ने नवीन इकाई के सदस्यों को बधाई प्रेषित कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री सत्यम मिश्र, प्रांत विश्वविद्यालय प्रमुख राज शेखर सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह चौहान व जयवृत राय, जिला विस्तारक अपर्णा मिश्रा, महानगर सहमंत्री सौम्य स्वेतांशु व मुस्कान उपाध्याय, उद्देश्य सिंह, हिमांशु तिवारी, हर्षित कुशवाहा एवं तुषार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – आकाश/लखनऊ

×
shares