e-Magazine

नम आंखों से अभाविप कार्यकर्ताओं ने जनरल बिपिन रावत समेत अन्य सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

अजीत कुमार सिंह

नई दिल्ली। बुधवार को दोपहर 12:30 बजे वायुसेना का MI-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के समय हेलीकॉप्टर में भारत के रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ 14 लोग उपस्थित थे। हादसे में 13 लोगों की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि की गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के पश्चात जनरल बिपिन रावत का इलाज सेना अस्पताल में चल रहा था परंतु अंत में उनकी दुखद मृत्यु हो गयी। इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर विचलित करने वाली है। आज देश ने एक जांबाज सैनिक और आदर्श नागरिक खो दिया है। मृतक सैन्य अधिकारियों के परिजनों के साथ हमारी सांत्वना है तथा ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार को इस दुःख को सहने की असीम शक्ति प्रदान करे। अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो छगन भाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने भी इस घटना पर अपना शोक व्यक्त किया एवं दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

देश भर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया और वीरगति प्राप्त हुए जनरल रावत समेत अन्य सैनिकों के प्रति नम आंखों से भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रत्येक कार्यकर्ता के आंखों में आंसू थे। श्रद्धाजंलि सभा में कार्यकर्ता भावुक थे, वक्ताओं ने कहा निःशब्द हूं हमने देश के वीर योद्धाओं को खो दिया। जनरल  रावत का कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। यह घटना अत्यंत क्षुब्ध करने वाली है। भगवान से प्रार्थना है कि घायल को शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ करें। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे तथा मृतात्माओं को अपने चरणों में स्थान प्रदान करे।  अभी भी हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि देश के सेनापति हमारे बीच नहीं रहे।

READ  यूजीसी नेट आवेदन पोर्टल को पुनः खोलने की मांग, अभाविप ने यूजीसी चैयरमैन को लिखा पत्र

 

 

×
shares